top of page

मूर्ति पूजा का रहस्य ?


ॐ नमः शिवाय 🙏🏻


क्या हमारे मंदिरों में पत्थर की पूजा की जाती है ?


यह कथन किसी और धर्म (ईसाई, मुसलमान, आदि) द्वारा हिन्दू धर्म का अपमान करने हेतु सामान्यतः कहा जाता है ।


हमारे यहां पत्थर तोड़ कर भगवान नहीं बनते ।


मूर्ति पूजा का रहस्य यह है कि परमेश्वर तथा देवताओं का अस्तित्व पंच तत्वों से बने हुए शरीर के समान नहीं होता । और बिना किसी दिखाई देने वाले अस्तित्व के उनसे प्रेम करना, स्नेह करना, सम्मान करना, या उनकी पूजा करना सामान्य मनुष्य के लिए संभव नहीं होता ।


अतः कोई मूर्ति, तस्वीर, यंत्र, या किसी और प्रतीक में उनका आह्वान कर के प्राण प्रतिष्ठा की जाती है, और उस मूर्ति, प्रतीक आदि में उस देवता की पूजा की जाती है ।


ऐसा दिखता है, पर ऐसा होता नहीं । पूजा उस पत्थर या मूर्ति की नहीं की जाती । बल्कि उस मूर्ति आदि के अंदर प्रतिष्ठित किए गए देवता की पूजा की जाती है ।


ॐ नमः शिवाय 🙏🏻

Recent Posts

See All
पिता का आशीर्वाद

जब मृत्यु का समय निकट आया तो पिता ने अपने एकमात्र पुत्र धर्मपाल को बुलाकर कहा कि, बेटा मेरे पास धन-संपत्ति नहीं है कि मैं तुम्हें विरासत...

 
 
 

Comments


bottom of page